इंडोनेशिया के पापुआ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, उड़ान दल के तीनों सदस्यों की मौत
तिमिका बचाव एजेंसी के प्रमुख जॉर्ज लियो मर्सी रनदंग ने बताया कि बचाव कर्मी ‘रिंबुन एयर’ के विमान के दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने उड़ान दल के तीनों सदस्यों की मौत होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि खराब मौसम और रास्ते के कारण मृतकों के शवों को निकालने में कठिनाई हुई.

इससे पहले परिवहन मंत्रालय ने कहा था कि विमान के उड़ान भरने के 50 मिनट बाद ही स्थानीय अधिकारियों का ‘ट्विन ओट्टर 300’ से संपर्क टूट गया था. विमान नाबरे जिले से जाया जिला की ओर जा रहा था और उस पर निर्माण सबंधी सामग्री लदी थी.
यह भी पढ़ें- इंडोनेशियाई जेल में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 पहुंची
रनदंग ने बताया कि सुबह मौसम साफ था लेकिन बाद में जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब आकाश में बादल छाये थे. हवाई मार्ग से की गई खोज से पता चला है कि मालवाहक विमान इंतन जाया में दुर्घटनग्रस्त हुआ और नष्ट हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).