जरुरी जानकारी | पीकेएच वेंचर्स के आईपीओ को पहले दिन छह प्रतिशत अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण एवं आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी पीकेएच वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन शुक्रवार को छह प्रतिशत अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 30 जून विनिर्माण एवं आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी पीकेएच वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन शुक्रवार को छह प्रतिशत अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 2,56,32,000 शेयरों की पेशकश पर 15,59,400 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड में 13 प्रतिशत अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 10 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत 73,73,600 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई है।
कंपनी की आईपीओ के माध्यम से 358.85 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस निर्गम के लिए मूल्य दायरा 140-148 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ चार जुलाई को बंद होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)