देश की खबरें | बरेली में पिटबुल कुत्ता अपने मालिक के बेटे का चेहरा चबा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के खलीलपुर इलाके में एक पिटबुल कुत्ता अपने मालिक के 26 वर्षीय बेटे के होंठ समेत उसके चेहरे का एक हिस्सा चबा गया। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल कुमार ने मंगलवार को बताया कि आदित्य शंकर गंगवार नाम के व्यक्ति की सोमवार रात सर्जरी की गई।

बरेली (उप्र), 12 नवंबर जिले के खलीलपुर इलाके में एक पिटबुल कुत्ता अपने मालिक के 26 वर्षीय बेटे के होंठ समेत उसके चेहरे का एक हिस्सा चबा गया। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल कुमार ने मंगलवार को बताया कि आदित्य शंकर गंगवार नाम के व्यक्ति की सोमवार रात सर्जरी की गई।

वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी ने बताया कि कुत्ते को नगर निगम की टीम ने पकड़ा लिया है।

नगर निकाय के जोखिम प्रभारी गुरु चरणजीत सिंह ने कहा कि कुत्ते को पशु प्रजनन केंद्र में रखा गया है, ताकि वह किसी और पर हमला नहीं करे।

उन्होंने कहा कि कुत्ता अब शांत है, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी उसके पास जाने से डर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जब कुत्ते ने उस पर हमला किया तो उन्होंने आदित्य की चीख सुनी और उसे बचाने के लिए दौड़े।

पिटबुल अपने खूंखार स्वभाव के लिए जाना जाता है और यह अक्सर अपने मालिक पर भी हमला कर देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\