देश की खबरें | दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से पिस्तौल बरामद, पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बुधवार को सिंगापुर जा रहे एक भारतीय यात्री के बैग से कथित रूप से एक देशी पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद कर उसे पकड़ लिया।

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बुधवार को सिंगापुर जा रहे एक भारतीय यात्री के बैग से कथित रूप से एक देशी पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद कर उसे पकड़ लिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर सुबह करीब आठ बजे सुरक्षा जांच के दौरान पी दास नामक इस यात्री को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि पी दास को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सिंगापुर जाने के लिए इंडिगो की उड़ान में सवार होना था लेकिन उसे सीआईएसएफ कर्मियों ने उतारकर जांच के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दास इस बात का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया कि वह हवाई अड्डे पर हथियार लेकर क्यों आया जबकि हवाई अड्डे पर या विमान में हथियार लेकर चलना निषिद्ध है।

राष्ट्रीय राजधानी में नौ और दस सितंबर को होने वाले जी 20 नेताओं के सम्मेलन के मद्देनजर हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल चाकचौबंद है।

दास पर हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस