जरुरी जानकारी | पीरामल एंटरप्राइजेज को तीसरी तिमाही में 39 करोड़ रुपये का मुनाफा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (पीईएल) ने सोमवार को कहा कि उसने दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में 39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।
नयी दिल्ली, 27 जनवरी पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (पीईएल) ने सोमवार को कहा कि उसने दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में 39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।
इस विविधकृत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 2,378 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।
तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए पीरामल एंटरप्राइजेज ने यह भी कहा कि पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस (पीसीएचएफएल) के साथ विलय को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने 23 दिसंबर, 2024 को एक पत्र में पीसीएचएफएल का नाम बदलकर पीरामल फाइनेंस करने की मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने कहा, ‘‘पीसीएचएफएल को एनबीएफसी में बदलने की प्रक्रिया अच्छी तरह से चल रही है। हम आरओसी (कंपनी पंजीयक) के पास नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर रहे हैं।’’
कंपनी को सितंबर तक पीरामल एंटरप्राइजेज के पीरामल फाइनेंस के साथ विलय की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
पिछले साल मई में, पीरामल एंटरप्राइजेज के निदेशक मंडल ने पीसीएचएफएल के साथ इसके विलय को मंजूरी दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)