जरुरी जानकारी | पीरामल एंटरप्राइजेज ने कुणाल बहल, सुहैल नथानी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीरामल एंटरप्राइजेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने स्नैपडील के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) कुणाल बहल और विधि कंपनी इकोनॉमिक लॉ प्रेक्टिस के प्रबंध भागीदार सुहैल नथानी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर पीरामल एंटरप्राइजेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने स्नैपडील के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) कुणाल बहल और विधि कंपनी इकोनॉमिक लॉ प्रेक्टिस के प्रबंध भागीदार सुहैल नथानी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

दोनों नियुक्ति 14 अक्टूबर, 2020 से प्रभाव में आ गयी हैं।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

पीरामल एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने सुहैल नथानी और कुणाल बहल को कंपनी में बतौर अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 14 अक्टूबर, 2020 से प्रभाव में आ गयी हे। वे स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम करेंगे और उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगी।’’

कुणाल बहल स्नैपडील डॉट कॉम के सीईओ और सह-संस्थापक हैं। वह सक्रिय एंजल निवेशक भी हैं। उन्होंने भारत, अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया में 120 से अधिक प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश किया है। जिन कंपनियों में उन्होंने निवेश किया है, उसमें ओला कैब्स, अरबन कंपनी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

नाथानी कोनॉमिक लॉ प्रैक्टिस के प्रबंध भागीदार हैं। उनके पास विलय एवं अधिग्रहण, नियामकीय, व्यापार और प्रतिस्पर्धा कानून क्षेत्र में विशेषज्ञता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\