देश की खबरें | पिनराई ने यमन में नर्स के मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केरल की एक नर्स निमिषा प्रिया की जान बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मौत की सजा का सामना कर रही प्रिया को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जानी है।
तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केरल की एक नर्स निमिषा प्रिया की जान बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मौत की सजा का सामना कर रही प्रिया को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जानी है।
अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला ‘सहानुभूति’ का है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से बिना किसी देरी के यमन के अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाने का अनुरोध किया।
उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री एस जयशंकर को छह फरवरी और 24 मार्च, 2025 को भेजे गए पत्रों सहित पूर्व में की गई अपीलों का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा, ‘‘इसके मद्देनजर कि यह मामला सहानुभूति दिखाने के लिहाज से उपयुक्त है, मैं माननीय प्रधानमंत्री से इस मामले को उठाने और श्रीमती निमिषा प्रिया की जान बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों के जरिये हस्तक्षेप करने की अपील करता हूं।’’
पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली प्रिया को 2020 में एक यमनी व्यक्ति की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था, जो उसका कारोबारी साझेदार था।
यह घटना जुलाई 2017 की है और उसकी अंतिम अपील नवंबर 2024 में यमन की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने खारिज कर दी थी। वह वर्तमान में सना स्थित केंद्रीय कारागार में बंद है और मंगलवार को उसे फांसी दिए जाने की आशंका है।
सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी कांग्रेस ने भी केंद्र से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

