देश की खबरें | कांग्रेस में मंथन के बीच राहुल-प्रियंका के साथ पायलट की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस में चल रहे मंथन के बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस में चल रहे मंथन के बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पायलट और सक्रिय भूमिका में दिख सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में राजस्थान से जुड़े मुद्दों, कांग्रेस के सदस्यता अभियान और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।

पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी कि करारी हार के बाद संगठन में कुछ बड़े बदलाव होने की अटकलें हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसका संकेत दे चुकी हैं कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आने वाले दिनों में बड़े कदम उठाये जा सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि पार्टी को मजबूत करने के हर जरूरी कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं।

पिछले कुछ सप्ताह से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\