MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस नेता सचिन पायलट
कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने जाएंगे।
जयपुर, 24 अक्तूबर. कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव (MP By Poll Election 2020) में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने जाएंगे.
यहां जारी बयान के अनुसार पायलट भिंड, मुरैना व शिवपुरी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.पायलट 27 व 28 अक्तूबर को दो दिन के अपने चुनावी अभियान के दौरान नरवर-शिवपुरी, शैतानबाड़ा, जोरा, सुमावली, नूराबाद, मानबसाई, गोर्मी व गोहद में सभा करेंगे. उनका 28 अक्तूबर को ग्वालियर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है. यह भी पढ़ें-Sachin Pilot: राजस्थान प्रदेश प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सचिन पायलट
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

