देश की खबरें | पायलट ने मुद्दा सही उठाया लेकिन तरीका गलत था: रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन के कारण पार्टी के भीतर नए सिरे से शुरू हुई रस्साकशी के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बुधवार को कहा कि पायलट ने मुद्दा सही उठाया है, लेकिन उनका तरीका गलत था।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन के कारण पार्टी के भीतर नए सिरे से शुरू हुई रस्साकशी के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बुधवार को कहा कि पायलट ने मुद्दा सही उठाया है, लेकिन उनका तरीका गलत था।

उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से जुड़े पहले के कई घटनाक्रमों के संदर्भ में यह भी कहा कि पहले कई बार कार्रवाई होनी चाहिए थी जो नहीं हुई, लेकिन अब अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई होगी।

रंधावा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, खरगे के साथ मुलाकात के दौरान रंधावा ने पायलट के अनशन के संदर्भ में चर्चा की है। वह करीब आधे घंटे तक खरगे के आवास पर रहे।

बाद में रंधावा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सचिन पायलट ने जो मुद्दे उठाए हैं उससे मैं सहमत हूं, लेकिन उठाने का तरीका गलत था। उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान इसे उठाना चाहिए था। विधानसभा एक मंच था जहां वो भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा सकते थे। वहां मुख्यमंत्री को जवाब देना पड़ता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रभारी हूं। मेरी और मुख्यमंत्री की उतनी बैठकें नहीं हुई जितना पायलट के साथ होती हैं, क्योंकि उनके परिवार के साथ 1986 से मेरा रिश्ता है... मुझे बता देते कि मेरे मुद्दे ये हैं।’’

रंधावा ने यह भी कहा, ‘‘उन्हें यह भी कहना चाहिए था कि गजेन्द्र सिंह शेखावत की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले कहा था कि यह (अनशन) पार्टी विरोधी गतिविधि है...पिछले दिनों के घटनाक्रमों का मैं विश्लेषण करूंगा। पूरी रिपोर्ट दूंगा।’’

अनुशासनहीनता से जुड़े पहले के घटनाक्रमों को लेकर कार्रवाई नहीं होनेके सवाल पर रंधावा ने कहा, ‘‘कार्रवाई तो कई बार होनी चाहिए थी जो नहीं हुई। अब वैसा नहीं होगा। अब कार्रवाई होगी।

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पायलट बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे। पायलट के करीबी सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पार्टी नेतृत्व के साथ मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

पायलट ने राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ववर्ती सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को जयपुर में एक दिन का अनशन किया था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल