जरुरी जानकारी | पायलट स्वास्थ्य, अन्य पहलुओं के लिए रूपरेखा की समीक्षा कर सकता है डीजीसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में हवाई अड्डों पर पायलट के स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं और प्रतिक्रिया प्रणाली के लिए मौजूद ढांचे की समीक्षा कर सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में हवाई अड्डों पर पायलट के स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं और प्रतिक्रिया प्रणाली के लिए मौजूद ढांचे की समीक्षा कर सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह योजना इसी महीने श्रीनगर से उड़ान भरने के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी में आपात चिकित्सा स्थिति के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत की पृष्ठभूमि में भी आई है।

एक सूत्र ने बताया कि विमान ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी और दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान के पायलट की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि डीजीसीए पायलट के स्वास्थ्य, हवाई अड्डों पर चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और अन्य संबंधित पहलुओं का आकलन करने के लिए रूपरेखा की समीक्षा कर सकता है।

इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की समीक्षा नियामक द्वारा की जा सकती है।

इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

पिछले सप्ताह एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए) ने कहा था कि पारदर्शी नियम लागू करने की तत्काल आवश्यकता है, जो पायलटों के लिए आराम, सुरक्षा और मानवीय ड्यूटी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता देते हैं।

एएलपीए विभिन्न घरेलू एयरलाइन के लगभग 800 पायलट का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है। यह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन (आईएफएएलपीए) का हिस्सा है।

संगठन ने कहा था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की असामयिक मृत्यु, पायलट कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और भारतीय विमानन उद्योग में कार्य स्थितियों के बारे में चिंताजनक प्रश्न उठाती है।

इस बीच, एयरलाइन कंपनियां एक जुलाई से चरणबद्ध तरीके से पायलट के लिए ड्यूटी और आराम के घंटों के संशोधित मानदंडों को लागू करने जा रही हैं, जिससे पायलट को अधिक आराम के घंटे मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार