एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में फोटो स्टूडियो के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में फोटो स्टूडियो के मालिक ने 22 वर्षीय एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में फोटो स्टूडियो के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप

संत कबीर नगर (उप्र), आठ जनवरी संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में फोटो स्टूडियो के मालिक ने 22 वर्षीय एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार युवती फोटो खिंचवाने के लिए सोमवार को स्टूडियो गई थी, जहां रामछैल यादव उर्फ ​​वासुदेव यादव ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि यादव विवाहित है और उसने अविवाहित होने का दावा करके उनके बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा शादी करने का झांसा दिया।

शिकायत के अनुसार, यादव ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

खलीलाबाद थाना के प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्तृत जांच की जा रही है।

इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).