विदेश की खबरें | फिलीपीन की नामी पत्रकार मानहानि की दोषी, छह साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस फैसले को देश में प्रेस की स्वतंत्रता को बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस फैसले को देश में प्रेस की स्वतंत्रता को बड़ा झटका माना जा रहा है।

मनीला की अदालत ने ऑनलाइन समाचार साइट रैपलर इंक की मारिया रेसा और पूर्व रिपोर्टर रेनाल्डो सैंटोस जूनियर को एक अमीर कारोबारी की मानहानि का दोषी पाया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.

रैपलर की 29 मई, 2012 की खबर में एक खुफिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया था जिसमें कारोबारी को हत्या, नशीली दवाओं के कारोबार, मानव तस्करी और तस्करी के काम से जुड़ा हुआ बताया गया था। साइट के वकीलों ने किसी भी तरह की दुर्भावना से इनकार किया है और कहा है कि मानहानि की शिकायत दायर करने का समय बीत चुका था।

न्यायाधीश रैनेल्दा एस्तासियो-मोन्तेसा ने 36 पन्नों के आदेश में कहा, “रैपलर और दोनों आरोपियों ने लेशमात्र भी प्रमाण नहीं दिया कि उन्होंने संबंधित व्यक्ति के बारे में लिखे विवादित लेख में बताए गए विभिन्न अपराधों के आरोपों की जांच की थी।”

यह भी पढ़े | चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित.

रेसा ने फैसले के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ उन्होंने कहा कि हमने अपने ऑनलाइन प्रकाशन में इसे बस समाचार की तरह लापरवाही से प्रकाशित किया था यह जांचे बिना कि वह सही है या नहीं। यह फैसला मेरे लिए सदमा पहुंचाने वाला है क्योंकि यह कहता है कि रैपलर और हम गलत हैं।”

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि, “हम लड़ते रहेंगे’’ और पत्रकारों एवं फिलीपीन के लोगों से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहने और “सत्ता को जवाबदेह बनाते रहने” की अपील की।

कारोबारी, विलफ्रेडो केंग ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि इसने उनके दामन में लगे दाग को साफ किया।

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और फिलीपीन के अन्य अधिकारियों ने कहा कि रेसा और रैपलर के खिलाफ आपराधिक शिकायतें प्रेस स्वतंत्रता का मुद्दा नहीं हैं बल्कि सामान्य न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

एपी

नेहा शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज