विदेश की खबरें | बम धमाके में चार लोगों की मौत के लिये फिलीपीन के राष्ट्रपति ने विदेशी आतंकियों को जिम्मेदार बताया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

धमाके की वजह से राजधानी मनीला समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दक्षिणी मारावी शहर की मिंडानाओं स्टेट यूनिवर्सिटी के जिमनेजियम में एक प्रार्थना में शामिल हुए छात्र और शिक्षक एक संदिग्ध बम धमाके में हताहत हो गए। सरकारी परिसर के सुरक्षा प्रमुख ताहा मंदानगन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को फोन पर यह जानकारी दी।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्रीय सैन्य कमांडर मेजर जनरल गेब्रियल विराय तृतीय ने कहा कि विस्फोट में चार लोग मारे गए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 50 अन्य को इलाज के लिए दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने एक बयान में कहा, “मैं मिंडानाओ स्टेट यूनिवर्सिटी में विदेशी आतंकवादियों द्वारा किए गए सबसे जघन्य कृत्य की कठोरतम शब्दों में निंदा करता हूं। निर्दोषों के खिलाफ हिंसा करने वाले चरमपंथियों को हमेशा हमारे समाज के लिए दुश्मन माना जाएगा।”

मार्कोस ने यह नहीं बताया कि उन्होंने हाई-प्रोफाइल बमबारी के लिए तुरंत विदेशी आतंकवादियों को क्यों दोषी ठहराया। रक्षा सचिव गिल्बर्टो टेओडोरो जूनियर ने बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में बिना ज्यादा विवरण दिए बताया कि बमबारी में “विदेशी तत्व” का एक हाथ होने का मजबूत संकेत है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)