खेल की खबरें | भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की पीएचएफ की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने कहा है कि उसकी राष्ट्रीय टीम के लिए वीजा की गारंटी अगर नहीं दी जाती है तो वह आगामी एशिया कप को भारत से बाहर करने की मांग करेगा।

लाहौर, 31 मई पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने कहा है कि उसकी राष्ट्रीय टीम के लिए वीजा की गारंटी अगर नहीं दी जाती है तो वह आगामी एशिया कप को भारत से बाहर करने की मांग करेगा।

महाद्वीपीय टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के मुताबिक अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में भारत में आयोजित किया जाना है। इसके विजेता को अगले साल यूरोप में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा।

पीएचएफ के प्रवक्ता ने कहा कि महासंघ अपनी टीम को टूर्नामेंट में भेजने पर तभी विचार करेगा जब एशियाई हॉकी महासंघ और स्थानीय आयोजक वीजा जारी करने का लिखित आश्वासन देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद अगर वीजा की गारंटी दी जाती है तो हम भारत में खेलने की मंजूरी के लिए अपनी सरकार से संपर्क करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे हम उनका पालन करेंगे लेकिन पाकिस्तान की नीति हमेशा से खेल और राजनीति को अलग रखने की रही है।’’

यह टिप्पणी दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव की पृष्ठभूमि में आई है।

पीएचएफ ने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा कि सभी भाग लेने वाली टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेजबान देश की जिम्मेदारी है।

पाकिस्तान पिछले दो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा है। टीम पिछले हॉकी विश्व कप में भी जगह बनाने से चूक गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज