जरुरी जानकारी | पीएचडीसीसीआई ने आवास, बैंकिंग क्षेत्रों से संबंधित सिफारिशें रिजर्व बैंक को सौंपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग निकाय पीएचडीसीसीआई ने आवास क्षेत्र, बैंकिंग और विदेशी व्यापार से संबंधित मुद्दों पर अपनी सिफारिशें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सौंपी हैं।
नयी दिल्ली, 22 अगस्त उद्योग निकाय पीएचडीसीसीआई ने आवास क्षेत्र, बैंकिंग और विदेशी व्यापार से संबंधित मुद्दों पर अपनी सिफारिशें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सौंपी हैं।
पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष साकेत डालमिया की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की और सिफारिशें सौंपी।
वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच उद्योग निकाय ने वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए आवास क्षेत्र की ब्याज दरों को कम करने की अपील की।
इन सिफारिशों के मुताबिक कम ब्याज दरें निवेश को बढ़ावा दे सकती हैं, खपत बढ़ा सकती हैं, प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकती हैं और प्रतिकूल हालात का सामना कर रहे उद्योगों की मदद कर सकती हैं।
पीएचडीसीसीआई ने कहा, ‘‘हालांकि, हम अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और नकदी सुनिश्चित करने में आरबीआई के प्रयासों को समझते हैं और उनकी सराहना करते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि इस समय ब्याज दरों में कटौती से उद्योग को बहुत जरूरी प्रोत्साहन मिल सकेगा।’’
उद्योग संघ ने जीएसटी इनपुट लाभ की सुरक्षा सहित बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

