ताजा खबरें | फार्मा विधेयक चर्चा तीन रास

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता ने कहा ‘‘नाइपर बेरोजगारी दूर करने में मददगार होंगे। ऐसे संस्थान दिल्ली और हरियाणा में भी खोले जाने चाहिए। जो भी संस्था बनाई जाती है उसके नियम इतने उदार होने चाहिए कि छात्र उनमें आसानी से दाखिला ले सकें।’’

आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता ने कहा ‘‘नाइपर बेरोजगारी दूर करने में मददगार होंगे। ऐसे संस्थान दिल्ली और हरियाणा में भी खोले जाने चाहिए। जो भी संस्था बनाई जाती है उसके नियम इतने उदार होने चाहिए कि छात्र उनमें आसानी से दाखिला ले सकें।’’

उन्होंने कहा कि दवाइयों की जो कीमत तय होती है उनकी एमआरपी में 100 फीसदी मुनाफा होता है। उन्होंने मांग की कि दवाइयों की कीमत एक तर्कसंगत मुनाफे के साथ तय हो ताकि लोगों को दवाएं खरीदने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा ‘‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान को चलाने के लिए विधेयक में जिस निदेशक मंडल का प्रावधान किया गया है उसके सदस्यों की शैक्षिक पात्रता भी तय की जानी चाहिए।’’

कांग्रेस के डॉ एल हनुमंतैया ने कहा ‘‘इस विधेयक की बहुत जरूरत है। प्रस्तावित विधेयक में परिषद को जो अधिकार दिए गए हैं उनके जरिये संस्थानों की स्वायत्तता से समझौता होता है। परिषद के लिए नामित होने वाले सदस्य औषधि क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हों।’’

उन्होने कहा ‘‘दस साल से राष्ट्रीय महत्व के ऐसे छह संस्थानों का किराये की इमारतों में काम करना भी एक विडंबना है। ऐसे संस्थानों के लिए तो बेहतरीन अवसंचना होनी चाहिए। अन्यथा ऐसे संस्थानों को कौन गंभीरता से लेगा। ऐसे संस्थानों में स्थायी शिक्षक, प्राध्यापकों के बजाय अनुबंध पर शिक्षकों, प्राध्यापकों की नियुक्ति किया जाना भी चिंताजनक है। ऐसे में अनुसंधान को कैसे बढ़ावा मिलेगा। इसका सीधा असर शिक्षा की गुणवत्ता पर होता है। इसलिए राष्ट्रीय महत्व के इन संस्थानों में बेहतरीन स्थायी शिक्षकों और प्राध्यापकों की नियुक्ति की जानी चाहिए ताकि अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा सके। शोध के लिए भी अच्छी अवसंरचना और पर्याप्त कोष की जरूरत हे।’’

डॉ हनुमंतैया ने कहा ‘‘ऐसे संस्थानों में 100 फीसदी प्लेसमेंट की अपेक्षा की जाती है लेकिन मात्र 20 फीसदी प्लेसमेंट ही हुआ। इसका कारण खोजा जाना चाहिए।’’

भाजपा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा ‘‘वह दिन दूर नहीं है जब देश में औषध उत्पाद आयात नही, बल्कि निर्यात किए जाएंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में आज देश जिस मुकाम पर पहुंचा है उसके पीछे बड़ी भूमिका अनुसंधान की है। स्वास्थ्य सेवा में विस्तार के साथ साथ प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवरों की जरूरत भी बढ़ेगी। ऐसे मानव संसाधन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों से मिलेंगे।’’

जारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\