एजेंसी न्यूज

Pfizer Coronavirus Vaccine पांच से 11 साल के बच्चों पर भी प्रभावी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Pfizer Coronavirus Vaccine: फाइजर कोरोना वैक्सीन 12 साल और उससे ज्यादा आयु वर्ग के बच्चों/वयस्कों के लिए पहले से उपलब्ध है. लेकिन अब नए शोध में ये बात सामने आई है कि फाइजर कोरोना वैक्सीन (Pfizer Coronavirus Vaccine) 5 साल से 11 साल के बच्चों को भी लगाई जा सकती है. भारत में कोरोना महामारी के बीच स्कूल खुलने के चलते बच्चों का टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि बच्चों में डेल्टा वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता है और उनके लिए खतरनाक है.

Pfizer Coronavirus Vaccine पांच से 11 साल के बच्चों पर भी प्रभावी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Pfizer Coronavirus Vaccine: फाइजर कोरोना वैक्सीन 12 साल और उससे ज्यादा आयु वर्ग के बच्चों/वयस्कों के लिए पहले से उपलब्ध है. लेकिन अब नए शोध में ये बात सामने आई है कि फाइजर कोरोना वैक्सीन (Pfizer Coronavirus Vaccine) 5 साल से 11 साल के बच्चों को भी लगाई जा सकती है. भारत में कोरोना महामारी के बीच स्कूल खुलने के चलते बच्चों का टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि बच्चों में डेल्टा वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता है और उनके लिए खतरनाक है.

वहीं एलिमेंटरी/प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों के आयुवर्ग में फाइजर ने बेहद कम मात्रा के साथ टीके की खुराक का परीक्षण किया. यह मात्रा सामान्य खुराक के मुकाबले महज एक तिहाई है.

फाइजर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर बिल ग्रुबर ने बताया कि इसके टीके की दूसरी खुराक के बाद पांच से 11 साल आयुवर्ग के बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने वाले एंटीबॉडी उतनी ही मजबूत अवस्था में थे जैसे कि वे किशारों और युवाओं में मिलते हैं.

उत्तर प्रदेश में देश का सर्वाधिक टीकाकरण, 09 करोड़ 42 लाख टीके लगे

उन्होंने कहा कि बच्चों को दी जाने वाली खुराक सुरक्षित साबित हुई है, उनमें भी वही सामान्य बुखार, हाथ में दर्द जैसे प्रभाव देखने को मिल रहे हैं, जो किशोरों में दिख रहे हैं. पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ ग्रुबर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम सही जगह पहुंचे हैं.’’

ग्रुबर ने कहा कि कंपनी पांच से 11 साल आयुवर्ग के बच्चों में आपात स्थिति में टीके के उपयोग के लिए इस महीने के अंत तक ‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ को आवेदन देगी. कंपनी टीके के उपयोग के लिए यूरोपीय और ब्रिटिश प्राधिकरणों को भी आवेदन देगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).