फाइज़र ने सभी व्यस्कों को अतिरिक्त खुराक देने के लिए एफडीए से मांगी मंजूरी
बुजुर्गों और अन्य किसी ऐसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, जिनके संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अधिक है, उन्हें सितंबर से फाइज़र और बायोएनटेक के कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी खुराक देनी शुरू कर दी गई थी.
बुजुर्गों और अन्य किसी ऐसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, जिनके संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अधिक है, उन्हें सितंबर से फाइज़र और बायोएनटेक के कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी खुराक देनी शुरू कर दी गई थी. लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर वह युवाओं को भी तीसरी खुराक दिए जाने की अनुमति दे देगा. फाइज़र ने 10,000 लोगों को दी गई अतिरिक्त खुराक के शुरुआती परिणामों की जानकारी देते हुए इस अभियान को विस्तार देने का अनुरोध किया है. अमेरिका में लगाए जा रहे सभी तीन टीके वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, लेकिन समय के साथ मामूली संक्रमण के खिलाफ भी इनकी खुराकों की प्रभावशीलता कम हो सकती है.
फाइज़र के नए अध्ययन में पाया गया है कि अतिरिक्त खुराक संक्रमण के खिलाफ लगभग 95 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है, यहां तक की कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप के खिलाफ भी..... . वहीं, तीसरी खुराक के प्रतिकूल प्रभाव पहली दो खुराक से बिल्कुल भी अलग नहीं है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने सभी व्यस्कों को अतिरिक्त खुराक दिए जाने का अनुरोध किया था, लेकिन एफडीए के वैज्ञानिक सलाहकारों ने इसे खारिज कर दिया था और केवल बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही अतिरिक्त खुराक देने की अनुमति दी थी. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 11,466 नए मामले, 460 और मरीजों की मौत
आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 19.4 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है. एफडीए की प्रवक्ता एलिसन हंट ने कहा कि एजेंसी, फाइज़र के आवेदन पर जितनी जल्दी हो सकेगा उतनी जल्दी विचार करेगी, लेकिन इस पर निर्णय करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

