एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पेट्रोनेट ने 1,159 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में 1,159.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह कंपनी का सर्वाधिक तिमाही लाभ है।

जरुरी जानकारी | पेट्रोनेट ने 1,159 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा कमाया

नयी दिल्ली, नौ फरवरी देश की सबसे बड़ी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में 1,159.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह कंपनी का सर्वाधिक तिमाही लाभ है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बुधवार को कहा कि तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 1,159.46 करोड़ रुपये या 7.73 रुपये प्रति शेयर रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 882.05 करोड़ रुपये या 5.88 रुपये प्रति शेयर के शुद्ध लाभ से 31.4 प्रतिशत अधिक है।

इससे पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में तेजी आई।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 72 प्रतिशत बढ़कर 12,597.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,647.13 करोड़ रुपये और आय 32,008.20 करोड़ रुपये रही है। इससे पिछले वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,301.31 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).