एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पेट्रोल का दाम 55 पैसे, डीजल का 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ा, लगातार 11वें दिन बढ़े दाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल कंपनियों ने लगातार 11वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि की है। बुधवार को पेट्रोल का दाम 55 पैसे और डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। कुल मिलाकर पिछले 11 दिन में पेट्रोल 6.02 रुपये और डीजल का दाम 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है।

जरुरी जानकारी | पेट्रोल का दाम 55 पैसे, डीजल का 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ा, लगातार 11वें दिन बढ़े दाम

नयी दिल्ली, 17 जून तेल कंपनियों ने लगातार 11वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि की है। बुधवार को पेट्रोल का दाम 55 पैसे और डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। कुल मिलाकर पिछले 11 दिन में पेट्रोल 6.02 रुपये और डीजल का दाम 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है।

तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.73 रुपये से बढ़कर 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम 75.19 रुपये से बढ़कर 75.79 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में आने वाली घटबढ के अनुरूप पूरे देश में समान रूप से पेट्रोल, डीजल के दाम घटाती अथवा बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में स्थानीय स्तर पर अलग अलग दर से लगने वाले बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) के कारण इनके दाम में अंतर रहता है।

तेल कंपनियों ने 7जून से जब दोनों ईंधनों के दाम में दैनिक संशोधन की शुरुआत की है तब से लगातार दाम बढ़ते चले गये हैं। इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते लगातार 82 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस दौरान सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि भी की।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, नहीं मिल सकेगा 7वीं सीपीसी का फायदा.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रालियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने उत्पाद शुल्क वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाय तब उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के साथ समायोजित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).