Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल, डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर, महाराष्ट्र में पेट्रोल 100 रुपये के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक सप्ताह में पांचवीं बढ़ोतरी के साथ ही सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, जिसके बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया.
नयी दिल्ली, 10 मई : पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतें एक सप्ताह में पांचवीं बढ़ोतरी के साथ ही सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, जिसके बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के दौरान 18 दिनों तक कीमतों की समीक्षा नहीं की और चार मई से समीक्षा दोबारा शुरू की गई. तब से यह कीमतों में पांचवी बढ़ोतरी है.
इस बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. दिल्ली में पेट्रोल अब 91.53 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 82.06 रुपये प्रति लीटर है. महाराष्ट्र के परभणी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 100.20 रुपये प्रति लीटर थी. इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है. यह भी पढ़ें : Bihar: पटना के न्यू गार्डिनर रोड हॉस्पिटल के वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों ने किया कोरोना के नियमों का उल्लंघन
वैट और मालभाड़े जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती हैं. पिछले एक सप्ताह में पांच बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत में 1.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.33 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

