Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में नौ दिन में आठवीं बार की गई बढ़ोतरी
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
नयी दिल्ली, 30 मार्च : पेट्रोल और डीज़ल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. यह भी पढ़ें : Petrol, Diesel Prices: आज फिर बढ़े वाहन ईंधन के दाम, मुंबई में डीजल का ‘शतक’- जानें मेट्रो शहर का भाव
पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से आठवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

