एजेंसी न्यूज

पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपये तक घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया: अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को देखते हुए देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर घट सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया।

पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपये तक घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया: अध्यक्ष राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 1 दिसंबर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को देखते हुए देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर घट सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज़्यादा सस्ता हो गया है. देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपये से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया. यह भी पढ़ें : Muslim College Controversy: भाजपा ने लिया यू-टर्न, कहा कि मामले पर चर्चा ही नहीं हुई

भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं.’’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).