जरुरी जानकारी | पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल, राज्य सरकार ने वैट बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार द्वारा मूल्यवर्धित कर (वैट) में बढ़ोतरी के बाद राज्य में पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम 88 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। राज्य के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 11 जून पंजाब सरकार द्वारा मूल्यवर्धित कर (वैट) में बढ़ोतरी के बाद राज्य में पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम 88 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। राज्य के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह जानकारी दी।

वैट में वृद्धि के साथ पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें (मोहाली में) बढ़कर क्रमशः 98.95 रुपये प्रति लीटर और 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। नई खुदरा कीमतें 10 और 11 जून की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं।

यह इस साल में दूसरा मौका है जबकि ईंधन कीमतें बढ़ी हैं। फरवरी में आप सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 90 पैसे प्रति लीटर का उपकर लगाया था।

राज्य के आबकारी और कराधान विभाग ने शनिवार को ईंधन पर वैट में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी की।

मोहाली के एक पेट्रोल पंप के मालिक अशविंदर सिंह मोंगिया ने कहा कि डीजल पर वैट 1.13 प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल पर इसे 1.08 प्रतिशत बढ़ाकर 15.74 प्रतिशत किया गया है।

मोंगिया ने कहा कि वैट में बढ़ोतरी के साथ पंजाब में पेट्रोल और डीजल की दरें पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक हो गई हैं।

मोंगिया ने कहा कि संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतें क्रमशः 84.26 रुपये प्रति लीटर और 96.20 रुपये प्रति लीटर हैं। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में डीजल की कीमत 85.44 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की 96.29 रुपये प्रति लीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी