देश की खबरें | पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना किसानों पर एक और वार: राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट में पेट्रोलिया उत्पादों में उपकर लगाए जाने और पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह देश के किसानों पर एक और वार है।
नयी दिल्ली, पांच फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट में पेट्रोलिया उत्पादों में उपकर लगाए जाने और पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह देश के किसानों पर एक और वार है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के ‘मित्र केंद्रित’ बजट में किसान को पेट्रोल-डीज़ल के ज़्यादा दाम देने होंगे और कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलेगी। तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार है।’’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर चार रुपये के कृषि उपकर का प्रस्ताव भी किया। हालांकि, इतनी ही राशि उत्पाद शुल्क के रूप में घटाकर इस बढ़ोतरी को समायोजित किया जाएगा।
इस समय पेट्रोल पर बुनियादी उत्पाद शुल्क (बीईडी) 2.98 रुपये प्रति लीटर है और 12 रुपये प्रति लीटर की दर से विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) और 18 रुपये प्रति लीटर की दर से सड़क तथा अवसंरचना उपकर लिया जाता है।
उधर, बृहस्पतिवार को दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये प्रति लीटर की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है।
इसी तरह दिल्ली में डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई यह 83.67 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

