देश की खबरें | कोविड-19 की वजह से पुरी में रथयात्रा को टालने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय में दो याचिकाएं दायर कर आग्रह किया गया है कि देश में कोविड-19 महामारी की वजह से ओडिशा के पुरी में निकलने वाली रथयात्रा को या तो रद्द या स्थगित किया जाना चाहिए।

जियो

नयी दिल्ली, 15 जून उच्चतम न्यायालय में दो याचिकाएं दायर कर आग्रह किया गया है कि देश में कोविड-19 महामारी की वजह से ओडिशा के पुरी में निकलने वाली रथयात्रा को या तो रद्द या स्थगित किया जाना चाहिए।

यह यात्रा 10 से 12 दिन तक चलती है और इसमें विश्वभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 178 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भुवनेश्वर के गैर सरकारी संगठन ‘ओडिशा विकास परिषद’ ने अपनी जनहित याचिका में यात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया गया है।

वहीं, भारतीय विकास परिषद के सुरेंद्र पाणिग्रही ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के नौ जून के आदेश के खिलाफ अपील की है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- पूंजीपतियों के उपहार के लिए गरीब कर रहे भुगतान.

उच्च न्यायालय ने कहा था कि यह राज्य सरकार पर निर्भर है कि वह धार्मिक कार्यक्रम होने देती है या नहीं, लेकिन यदि वह कार्यक्रम को अनुमति देती है तो उसे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और साथ ही रथ को व्यक्तियों की जगह मशीन या हाथी जैसे माध्यमों से खींचने पर विचार करना चाहिए।

याचिकाओं में कहा गया है कि रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इसे स्थगित या रद्द किया जाना चाहिए।

रथयात्रा शुरू होने का कार्यक्रम 23 जून को है जो 10-12 दिन चलती है। इसके बाद ‘बहुदा यात्रा’ (वापसी) का कार्यक्रम एक जुलाई को निर्धारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\