देश की खबरें | याचिकाकर्ता ने जिला न्यायाधीश की अदालत में दाखिल की पुनरीक्षण याचिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटवाने का अनुरोध करने वाले याचिकाकर्ता ने जिला न्यायाधीश की अदालत में एक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है।
मथुरा (उत्तर प्रदेश), 26 जुलाई मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटवाने का अनुरोध करने वाले याचिकाकर्ता ने जिला न्यायाधीश की अदालत में एक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है।
याचिकाकर्ता ने दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) की अदालत में अपनी मूल याचिका का निस्तारण नहीं होने से क्षुब्ध होकर यह याचिका दाखिल की है।
न्यायाधीश ने नयी याचिका को स्वीकार करते हुए उसे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संजय चौधरी के पास भेज दिया।
न्यायाधीश चौधरी ने याचिका पर सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख तय की है।
याची के अधिवक्ता दीपक डीएन शर्मा ने कहा कि दीवानी न्यायाधीश को इस मामले पर निर्णय देने का पूरा अधिकार था, लेकिन वह सुनवाई टालती रहीं।
उन्होंने कहा, ‘‘ इसके परिणामस्वरूप हमें जिला अदालत का रूख करना पड़ा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 12:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

