देश की खबरें | बलात्कार मामले में गायत्री परिवार के मुखिया प्रणव पांड्या की जमानत के खिलाफ न्यायालय में याचिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कथित बलात्कार के मामले में गायत्री परिवार के मुखिया प्रणव पांड्या को अग्रिम जमानत के खिलाफ बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी। यह मामला 2010 का है।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर कथित बलात्कार के मामले में गायत्री परिवार के मुखिया प्रणव पांड्या को अग्रिम जमानत के खिलाफ बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी। यह मामला 2010 का है।
यह याचिका उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 21 मई के आदेश के खिलाफ दायर की गयी है जिस पर अगले कुछ दिनों में सुनवाई होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.
याचिका में कहा गया है कि उच्च न्यायालय ने पांड्या को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान करते हुये गलत निष्कर्ष निकाला जो इस मामले की जांच और मुकदमे के नतीजे को प्रभावित करेगा।
याचिका के अनुसार छत्तीसगढ जिले के एक गांव की आदिवासी लड़की पांड्या द्वारा संचालित ‘शांतिकुंज आश्रम’ गयी थी क्योंकि उसका परिवार गायत्री परिवार का अनुयायी है।
यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.
इस मामले में स्थानीय थाने में बलात्कार के आरोप सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुयी थी।
याचिका के अनुसार जुलाई, 2010 में कुछ सप्ताह के दौरान आरोपी ने तीन बार पीड़ित के साथ दुराचार किया और उसे इसकी जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी। हालांकि, यौनशोषण की तीसरी घटना के बाद जब पीड़िता ने प्रणव पांड्या की पत्नी शैलबाला पांड्या को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी कहा कि इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दे वरना उसे आश्रम और समाज में बदनाम कर दिया जायेगा।
अनूप
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)