देश की खबरें | गणतंत्र दिवस हिंसा को लेकर 'अवैध' रूप से निरुद्ध लोगों की रिहाई के लिए याचिका दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के संबंध में कथित तौर पर अवैध रूप से 26 जनवरी से पुलिस द्वारा निरुद्ध किए गए लोगों की तत्काल रिहाई के आग्रह वाली जनहित याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय मंगलवार को सुनवाई कर सकता है।

नयी दिल्ली, एक फरवरी गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के संबंध में कथित तौर पर अवैध रूप से 26 जनवरी से पुलिस द्वारा निरुद्ध किए गए लोगों की तत्काल रिहाई के आग्रह वाली जनहित याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय मंगलवार को सुनवाई कर सकता है।

दिल्ली के एक निवासी की ओर से दायर की गई याचिका को मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ करेगी।

याचिकाकर्ता का दावा है कि उसे समाचारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के हवाले से पता चला है कि सिंघू, टीकरी और गाजियाबाद बॉर्डर से लोगों को हिरासत में लिया गया।

हरमन प्रीत सिंह ने वकील आशिमा मंडला और मंदाकिनी सिंह के जरिये दायर की अपनी याचिका में कहा है कि 27 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसने 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के संबंध में दो सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और 22 प्राथमिकी दर्ज की गई।

याचिका में कहा गया है कि इन लोगों को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज