देश की खबरें | हाथरस में भगदड़ की घटना को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक पत्र के जरिए जनहित याचिका बुधवार को दायर कर हाथरस में एक सत्संग के बाद हुई भगदड़ की घटना की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

प्रयागराज, तीन जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक पत्र के जरिए जनहित याचिका बुधवार को दायर कर हाथरस में एक सत्संग के बाद हुई भगदड़ की घटना की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों को संबोधित अपनी याचिका में लिखा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि हाथरस जिले में सत्संग के बाद मची भगदड़ में सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है और अनेक लोग घायल हुए हैं।

याचिका में कहा गया कि जिले के अधिकारी लापरवाही के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं जिसकी वजह से यह भगदड़ मची और सौ से अधिक लोगों की जानें गईं।

उसमें कहा गया है कि किसी भी अवांछित स्थिति से निपटने के लिए जिले के अधिकारियों के पास सभी तरह की व्यवस्थाएं होती हैं और राज्य सरकार नई तकनीकियों पर काफी पैसा खर्च कर रही है।

याचिका में उच्च न्यायालय से इस घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का अनुरोध किया गया है ताकि घटना की निष्पक्ष छानबीन सुनिश्चित की जा सके। साथ ही याचिका में राज्य सरकार को इस घटना की विशेष जांच टीम से तहकीकात कराने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।

याचिका में अदालत से राज्य सरकार को पुलिस महानिदेशक, हाथरस के मंडलायुक्त, हाथरस के जिलाधिकारी, हाथरस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और हाथरस के फुलरई थाना के एसएचओ को निलंबित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।

याचिका पर सुनवाई की तारीख भी तय नहीं हुई है।

हाथरस जिले के फुलरई गांव में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु जुटे थे। इस दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना में 31 अन्य घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज