देश की खबरें | आठ वर्षों में कार्मिक विभाग ने मिशन रोजगार को दी रफ्तार: उत्तर प्रदेश सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में राज्य में 7.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां सृजित की गई हैं।

लखनऊ, 22 मार्च उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में राज्य में 7.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां सृजित की गई हैं।

एक बयान के मुताबिक इस अभियान में कार्मिक विभाग ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले।

इसमें कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के माध्यम से पिछले आठ वर्षों में करीब 95 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जो सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

बयान के मुताबिक कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को जारी रखा।

इसमें कहा गया, ‘‘यूपीपीएससी ने एक अप्रैल 2017 से 20 मार्च 2025 तक 48,593 अभ्यर्थियों का चयन किया। सर्वाधिक 13,893 अभ्यर्थियों का चयन 2019-20 में किया गया जबकि 2024-25 में अब तक 1,918 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।’’

बयान में कहा, ‘‘इसी अवधि में यूपीएसएसएससी ने 46,032 अभ्यर्थियों का चयन किया।’’

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 2020 से नवंबर 2024 तक चार वर्षों में 35 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों के जरिए नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यही नहीं, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए ‘ई-अधियाचन’ पोर्टल की शुरुआत की गई, जिससे समूह क, ख और ग के पदों पर चयन प्रक्रिया में तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\