देश की खबरें | नागपुर में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर कपड़ा आयुक्त का निजी सहायक पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर कपड़ा आयुक्त के निजी सहायक को पकड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 11 नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर कपड़ा आयुक्त के निजी सहायक को पकड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया एवं कपड़ा आयुक्त के निजी सहायक नितिन सुरेश वर्मा को रिश्वत की रकम मांगते हुए पकड़ा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना के 883 नए केस आए सामने, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की हुई मौत : 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसीबी के मुताबिक एक निजी सुरक्षा कंपनी के मालिक ने शिकायत दर्ज करायी थी। उसने विनकार को-ऑपरेटिव स्पीनिंग मिल में आठ सुरक्षा गार्ड तैनात किये थे और यह कारखाना सहकारी विपणन एवं कपड़ा विभाग के अंतर्गत आता है।

सुरक्षा कंपनी के मालिक के अनुसार, उसे अक्टूबर, 2015 से मार्च, 2019 की सेवा अवधि के लिए 34.55 लाख रुपये का चेक मिला था जबकि दिसंबर, 2019 से अगस्त, 2020 की अवधि का 9.46 लाख रुपये का बिल लंबित था।

यह भी पढ़े | Arnab Goswami Released: रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी तलोजा जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने आज दी है जमानत.

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वह लंबित बिल को मंजूरी के सिलसिले में सिविल लाइंस में कपड़ा आयुक्त कार्यालय पहुंचा तब वर्मा ने कथित रूप से सात लाख रूपये की रिश्वत मांगी और मोलभाव के बाद पांच लाख रुपये पर बात पक्की हुई।

आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\