देश की खबरें | यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर व्यक्ति ने महिला की तीन महीने की बच्ची को आग में फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति ने एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उसकी तीन महीने की बच्ची को कथित तौर पर आग में फेंक दिया ।पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर, 31 जनवरी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति ने एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उसकी तीन महीने की बच्ची को कथित तौर पर आग में फेंक दिया ।पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची के पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना बोचहां थाना क्षेत्र में हुई जब महिला अपने घर के बाहर अलाव के पास बैठी थी।

उन्होंने बताया कि पुरुष ने महिला के पास बैठकर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद, शख्स ने बच्ची को महिला की गोद से छीन लिया और उसे आग में फेंक दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बैद्यनाथ सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 307 , 354, 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

महिला के पति ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस स्टेशन ने पहले प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया, जिसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जांच शुरू की ।

आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी