देश की खबरें | हरियाणा के रोहतक में घर के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में सोमवार को हथियारों से लैस हमलावर ने 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 सितंबर हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में सोमवार को हथियारों से लैस हमलावर ने 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी ।

व्यक्ति की बेटी ने पुलिस को बताया कि इस घटना के पीछे उसके पति और उसके सहयोगियों का हाथ हो सकता है। व्यक्ति की बेटी अपने पति से अलग रहती है ।

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रणबीर के तौर पर हुई । यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपने घर के बाहर सफाई कर रहे थे ।

सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरा में दिखा है कि दिल्ली पंजीकरण नंबर वाली एक एसयूवी वारदात के बाद वहां से जा रही थी।

यह भी पढ़े | Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक.

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के माथे में गोली लगी और उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि रणबीर की बेटी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि घटना में उसके पति और उनके सहयोगियों का हाथ हो सकता है। महिला का पति दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वैवाहिक संबंधों में खिंचाव के कारण वह अपने पति से अलग रहती है ।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पहले भी धमकी दी थी कि वह उनके पिता की हत्या कर देगा।

पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया। हत्यारों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\