देश की खबरें | कस्टमर केयर पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने लगाया 97 हजार का चूना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले में एक नामी मोबाइल वॉलेट के माध्यम से टीवी चैनल के लिए किए गए भुगतान को वापस लेने के दौरान कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक उपभोक्ता को मंहगा पड़ गया।
जींद,11 जुलाई हरियाणा के जींद जिले में एक नामी मोबाइल वॉलेट के माध्यम से टीवी चैनल के लिए किए गए भुगतान को वापस लेने के दौरान कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक उपभोक्ता को मंहगा पड़ गया।
कस्टमर केयर पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने उपभोक्ता का 97,504 रुपये का चूना लगा दिया। शहर थाना पुलिस ने उपभोक्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईश्वर नगर निवासी हितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सात जुलाई को टीवी चैनल के लिए भुगतान को वापस लेने के लिए एक मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर नंबर की तलाश इंटरनेट पर की थी, जिसके बाद उसके फोन पर कॉल आई।
पीड़ित के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को संबंधित मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर का नुमाइंदा बताया। राशि वापसी के लिए उस व्यक्ति ने कुछ जानकारी देनी शुरू की और साथ ही चार-चार अंकों के तीन बार नंबर दिए। तथाकथित कस्टमर केयर नुमाइंदे के अनुसार उसने उन नंबरों को भर दिया। जिसके बाद उसके खाते से 97,504 रुपये की राशि गायब हो गई।
यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव.
शहर थाना पुलिस ने हितेश की शिकायत पर तथाकथित कस्टमर केयर कर्मी के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता ने एक मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर नंबर की खोज इंटरनेट पर की थी, जिसके बाद उसके पास कॉल आई और उसके खाते से राशि गायब हो गया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)