एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: दहेज के लिये व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

देश की खबरें | उप्र: दहेज के लिये व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बदायूँ (उप्र), 10 अक्टूबर जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना के सिलिसले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: पुजारी को जिंदा जलानें के ममाले में प्रदर्शन जारी, परिवार ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से किया इनकार.

मृतका के पिता नत्थूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी प्रवेश कुमारी (23) की तीन साल पहले मुजरिया थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी रामबरन से शादी हुई थी।

नत्थूलाल ने तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में दहेज के तौर पर छह लाख रूपये दिये थे,लेकिन रामबरन और दो लाख रूपये की मांग कर रहा था ।

यह भी पढ़े | Durga Puja 2020: पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा समारोह में वर्चुअल शामिल होंगे पीएम मोदी.

उन्होंने बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात रामबरन ने प्रवेश की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया।

पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण क्षेत्र, सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि नत्थूलाल की तरफ से एक तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले में नामजद चारों आरोपी (मृतका के पति एवं ससुराल के अन्य लोग) फरार हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).