Karnataka: मैसुरु में लूटपाट में शामिल व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के राजौरी से गिरफ्तार
कर्नाटक के मैसुरु में आभूषण की एक दुकान पर हथियार के साथ लूटपाट में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जम्मू, 28 अगस्त: कर्नाटक के मैसुरु में आभूषण की एक दुकान पर हथियार के साथ लूटपाट में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पुंछ जिले के सुरनकोट के सयालान गांव निवासी मंजूर अहमद शेख के रूप में हुई है.एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शेख को राजौरी शहर में एक घर में घुसने और चोरी करने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.
प्रवक्ता ने बताया, "पूछताछ के दौरान, संदिग्ध ने मैसुरु में सशस्त्र लूटपाट और हत्या के एक मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया."उन्होंने बताया कि मैसुरु पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि उसके पास से 46,410 रुपये नकद और 11 लाख रुपये मूल्य का 234.8 ग्राम सोना बरामद किया गया है.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | कर्नाटक : बेंगलुरु में मादक पदार्थों की आपूर्ति में लिप्त महिला गिरफ्तार
प्रवक्ता ने बताया कि शेख और उसके सहयोगी मैसुरु में आभूषण की एक दुकान में सशस्त्र लूट-पाट में शामिल थे. लूट-पाट के दौरान एक ग्राहक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मैसुरु के विद्यारण्यपुरम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

