देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति ने नशे में अपनी कार से महिला को टक्कर मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कार से 55 वर्षीय एक महिला को टक्कर मार नीचे गिरा दिया और जब लोग घायल महिला को निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां से फरार होने की कोशिश में उसने महिला पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कार से 55 वर्षीय एक महिला को टक्कर मार नीचे गिरा दिया और जब लोग घायल महिला को निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां से फरार होने की कोशिश में उसने महिला पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार शाम को हुई और पास के एक सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि हाजीरन नाम की महिला संकरी गली में कार से टक्कर लगने के बाद गिर गई।

आसपास मौजूद लोग घायल महिला को कार के नीचे से निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी कार चालक ने वहां से भागने की कोशिश में कार बायें मोड़ी और महिला के ऊपर चढ़ा दी। कार महिला को अपने साथ घसीटते हुए कुछ मीटर तक ले गई लेकिन वहां मौजूद लोगों ने रास्ता किसी तरह बंद कर दिया।

यह भी पढ़े | नोएडा के बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, किया गया था एंटीजन टेस्ट.

पुलिस ने कहा कि आरोपी भानु घटना के समय शराब के नशे में था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा कि भानु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति करता था।

महिला के दामाद वसीम खान (25) ने कहा, “वह शाम को साढ़े छह बजे के करीब घर से सब्जी खरीदने गई थीं। घटना के बाद हम उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गए। गनीमत रही कि उन्हें सिर्फ घुटनों पर चोट आई है और कोई हड्डी नहीं टूटी। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\