देश की खबरें | प्रधानमंत्री के करीबी व्यक्ति अमीरों की सूची में रॉकेट की तरह दूसरे स्थान पर पहुंचे : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम लिए बगैर शुक्रवार को कहा कि एक भारतीय उद्योगपति अमीरों की सूची में रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ गए और आम लोगों की जेब से पैसा रॉकेट की तरह निकल गया।

मांड्या (कर्नाटक), सात अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम लिए बगैर शुक्रवार को कहा कि एक भारतीय उद्योगपति अमीरों की सूची में रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ गए और आम लोगों की जेब से पैसा रॉकेट की तरह निकल गया।

उन्होंने अडाणी पर उस दिन निशाना साधा जिस दिन यह उद्योगपति ने राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और राज्य में भारी-भरकम निवेश की घोषणा की। अडाणी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी ने कर्नाटक में मांड्या जिले के बेल्लूर में एक जनसभा में अडाणी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘भाइयों और बहनों, आपको अपने आपसे पूछना पड़ेगा कि अगर पैसा आपकी जेब से जा रहा है तो किसकी जेब में जा रहा है? अगर पैसा आपकी जेब से जा रहा है तो यह किसी और की जेब में जा रहा है। दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री का करीबी है। वह दुनिया में दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हुआ करते थे। वास्तव में वह सूची में नहीं थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सोचिए, 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में यह व्यक्ति रॉकेट की तरफ ऊपर चढ़ते हैं...वह रॉकेट की तरफ ऊपर चढ़े और आपकी जैसे से रॉकेट की तरह बाहर निकला। आप लोग उनके और उनके जैसे अन्य लोगों को वित्तीय संसाधन दे रहे हैं।’’

उधर, अडाणी शुक्रवार को राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया। उन्होंने इस सम्मेलन में कहा कि अडाणी समूह राजस्थान में अगले 5-7 साल में नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया।

राहुल गांधी ने मांड्या में कई शिक्षाविदों के साथ नयी शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है और अब यह हमला पाठ्यक्रमों तक पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका