एजेंसी न्यूज

Kangana Ranaut Vs Shiv Sena: शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

शिवसेना के नेता संजय राउत को सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस शख्स ने दावा किया है कि वह अभिनेत्री कंगना रनौत का प्रशंसक है।

Kangana Ranaut Vs Shiv Sena: शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
शिवसेना सांसद संजय राउत (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 सितंबर: शिवसेना के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस शख्स ने दावा किया है कि वह अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का प्रशंसक है. मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से पलाश घोष को राउत को धमकी देने के आरोप में शुक्रवार तड़के टॉलीगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया.

घोष ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शिवसेना नेता को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी. मामले में मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut Vs Shiv Sena: कंगना रनौत के दफ्तर पर हुई कार्रवाई पर संजय राउत बोले-पार्टी का कोई लेना-देना नहीं, बीएमसी या मेयर से बात करें

एक सूत्र ने बताया, "उसे शहर की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा जहां मुंबई पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड देने का अनुरोध करेगी." शिवसेना नेता राउत और अदाकारा रनौत के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है .

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).