देश की खबरें | कोलकाता में दस वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर के पुरबा पुतियारी इलाके में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
कोलकाता, आठ फरवरी महानगर के पुरबा पुतियारी इलाके में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
महानगर के जोराबागान इलाके में नौ वर्षीय एक अन्य लड़की का यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या की घटना के बाद यह मामला प्रकाश में आया है।
अधिकारियों ने बताया कि दस वर्षीय लड़की रविवार को अपने परिवार के साथ पास के मैदान में खेल देखने गई थी, जहां व्यक्ति ने उसका उत्पीड़न किया।
उन्होंने कहा कि घर लौटने पर उसने अपनी व्यथा माता-पिता से कही।
लड़की की व्यथा के बारे में जानने के बाद स्थानीय लोग नजदीक में ही रहने वाले आरोपी के घर में घुस गए और उसकी पिटाई की।
अधिकारी ने बताया कि रिजेंट पार्क थाने से पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)