एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में एमआरपी से अधिक दामों पर रेमडेसिविर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के परभणी जिले में एमआरपी से अधिक कीमत पर रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में एमआरपी से अधिक दामों पर रेमडेसिविर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

औरंगाबाद, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के परभणी जिले में एमआरपी से अधिक कीमत पर रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उप जिलाधिकारी संजय कुदेतकर ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर बुधवार रात को मेडिकल स्टोर पर जाल बिछाया गया और आरोपी विजय हेक को 4,800 रुपये की वास्तविक कीमत से अधिक 6,000 रुपये की रेमडेसिविर की एक शीशी बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी को इस संबंध में एक फोन आया जिस पर परभणी जिला प्रशासन ने कार्रवाई की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने परभणी के शिवाजी नगर इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा, जहां उन्होंने पाया कि इंजेक्शन की कुछ शीशियां बिना रसीद के बेची गई थीं।

उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).