दिल्ली: महिला वकील के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
दिल्ली में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. निजामुद्दीन क्षेत्र में 23 वर्षीय आरोपी को पीड़िता के घर कथित तौर पर घुसने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
नई दिल्ली, 23 मई: दिल्ली में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. निजामुद्दीन क्षेत्र में 23 वर्षीय आरोपी को पीड़िता के घर कथित तौर पर घुसने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है. आरोपी ने महिला का गला दबाने की भी कोशिश की थी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला वकील के घर 17 मई को बालकनी के जरिए घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने महिला का गला भी दबाने की कोशिश की लेकिन महिला के चिल्लाने के बाद वह वहां से फरार हो गया.
अधिकारी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि सोनू की पहचान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

