देश की खबरें | सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भुज, नौ जुलाई गुजरात के कच्छ जिले के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भरत रूपाणी को कच्छ (पश्चिम) पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के तलमोद से गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के मुताबकि, फेसबुक पर देवी आशापुरा की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर भुज ए-डिवीजन थाने में भरत रूपाणी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आशापुरा देवी इस क्षेत्र की स्थानीय देवी हैं और लोगों की उनमें गहरी आस्था है।

पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

भरत रूपाणी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\