तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में सैलून खोलने की मिली अनुमति
एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि हेयरड्रेसर के अनुरोध पर गौर करने के बाद मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सोमवार को यह घोषणा की।
चेन्नई, 18 मई तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार से सैलून खोलने की राज्य सरकार ने अनुमति दे दी है। लॉकडाउन के कारण ये दो महीने से बंद हैं।
एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि हेयरड्रेसर के अनुरोध पर गौर करने के बाद मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सोमवार को यह घोषणा की।
वक्तव्य में कहा गया कि सैलून में काम करने वाले लोग और ग्राहक दोनों सामाजिक दूरी का ध्यान रखेंगे।
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को काम के वक्त दस्ताने और मास्क लगाना जरूरी होगा और वे अपना हाथ धोएंगे और सैलून में दिन में पांच बार संक्रमण रोधी तरल पदार्थ(डिसइन्फेक्टेंट) का छिड़काव करना होगा।
सरकार ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत शहरी क्षेत्रों में सैलून खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

