देश की खबरें | केरल में 11वीं कक्षा के 81 अस्थायी बैच को गत वर्ष मिली अनुमति 2023-24 में जारी रहेगी:राज्य सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जून से नए अकादमिक सत्र की शुरुआत होने से पहले, केरल सरकार ने पिछले साल अनुमति दिए गए 81 अस्थायी बैच को जारी रखने की बुधवार को मंजूरी दे दी।

तिरुवनंतपुरम, 24 मई जून से नए अकादमिक सत्र की शुरुआत होने से पहले, केरल सरकार ने पिछले साल अनुमति दिए गए 81 अस्थायी बैच को जारी रखने की बुधवार को मंजूरी दे दी।

सरकार के इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए सीट की कमी ना हो।

एक सरकारी बयान के अनुसार, अस्थायी बैच को जारी रखने और मौजूदा अकादमिक वर्ष में उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में सीट बढ़ाने का फैसला केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि 81 अस्थायी बैच में से आधे से अधिक मानविकी विषय में, 20 विज्ञान में और 10 वाणिज्य में हैं।

राज्य के सात जिलों--तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड--के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सीट में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलेगी।

इसमें कहा गया है कि उन सात जिलों के साथ-साथ कोल्लम, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में सरकार से सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सीट में 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\