देश की खबरें | तमिलनाडु में पेरियार की प्रतिमा विरूपित की गई, राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोयंबटूर के सुंदरपुरम इलाके में समाज सुधारक ई वी रामासामी ‘पेरियार’ की आदमकद प्रतिमा शुक्रवार को यहां विरूपित पाई गई जिसके बाद द्रमुक, एमडीएमके और वीसीके के कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन किया। प्रतिमा पर भगवा रंग से पुताई कर दी गई थी।

कोयंबटूर, 17 जुलाई तमिलनाडु में कोयंबटूर के सुंदरपुरम इलाके में समाज सुधारक ई वी रामासामी ‘पेरियार’ की आदमकद प्रतिमा शुक्रवार को यहां विरूपित पाई गई जिसके बाद द्रमुक, एमडीएमके और वीसीके के कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन किया। प्रतिमा पर भगवा रंग से पुताई कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिमा को साफ करने वाले कार्यकर्ताओं ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाएं फिर से हुई तो वे अपना प्रदर्शन तेज कर देंगे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान हाईकोर्ट में पायलट खेमे के वकील हरीश साल्वे की दलील- केवल विधानसभा में पार्टी व्हिप होता है लागू; सुनवाई जारी.

यह प्रतिमा 1995 में शहर में स्थापित की गई तीन समाज सुधारकों की प्रतिमाओं में से एक है।

पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव मामले में भारत को दिया तीसरे काउंसलर एक्सेस का ऑफर.

भाकपा के जिला सचिव वी एस सुंदरम ने बताया कि पेरियार की प्रतिमा को विरूपित करना स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने पुलिस से फौरन कार्रवाई करने और ‘असामाजिक तत्वों’ को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।

द्रमुक विधायक एन कार्तिक ने भी घटना की निंदा की और कहा कि यह तमिलनाडु में शांति भंग करने की कोशिश हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\