एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने का मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी टीम के हर विभाग में अच्छे प्रदर्शन से खुश हैं और उन्हें विश्वास है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ इससे उनके खिलाड़ियों के मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

खेल की खबरें | सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने का मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा : रोहित

अबुधाबी, 12 अक्टूबर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी टीम के हर विभाग में अच्छे प्रदर्शन से खुश हैं और उन्हें विश्वास है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ इससे उनके खिलाड़ियों के मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्य कुमार यादव ने भी इतने ही रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिससे टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के चार विकेट पर 162 रन के जवाब में 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की।

यह भी पढ़े | RCB vs KKR, IPL 2020: आईपीएल में विराट कोहली-दिनेश कार्तिक की टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर.

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम से 10 से 15 कम रन बनाये क्योंकि इससे परिणाम भिन्न हो सकता था।

रोहित ने जीत के बाद कहा, ‘‘यह जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह हमें आगे बढ़ने के लिये आत्मविश्वास देता है। टूर्नामेंट के पहले हिस्से में हम जैसा खेल रहे हैं, उससे सचमुच खुश हूं। आज हमारे लिये परफेक्ट दिन था।’’

यह भी पढ़े | MI vs DC 27th IPL Match 2020: सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आज सबकुछ सही किया। हमने पहले अच्छी गेंदबाजी की और फिर बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि अंत में ऐसा नहीं कर पाये। हमने हमेशा ही एक जमे हुए बल्लेबाज की आखिर तक टिके रहने की अहमियत के बारे में बात की है क्योंकि वह परिस्थितियों को अच्छी तरह जान लेता है। ’’

रोहित ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट में लक्ष्य पीछा करना (अन्य टीमों का) इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन हमने जैसा प्रदर्शन किया है, उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है कि हम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। ’’

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर ने कहा, ‘‘हम 10 से 15 रन कम रह गये। अगर यह लक्ष्य 175 रन का होता तो यह काफी अलग होता। मार्कस स्टोइनिस जब रन आउट हुआ, हम वहीं चूक गये। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने हमें पछाड़ दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अगले मैच से पहले अपनी मानसिकता पर काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमारे लिये अहम होगा कि हम चीजों को हल्के में नहीं लें। हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है। ’’

ऋषभ पंत की चोट के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि ऋषभ कब वापसी करेगा। मैंने डाक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि वह एक हफ्ते तक आराम करेगा। ’’

मैन आफ द मैच डि कॉक ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा, ‘‘जीत का लुत्फ उठाया। चीजों को सरल रखना मेरे लिये कारगर रहा। मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं ज्यादा तनाव में नहीं था। कम रन बनाना निराशाजनक है लेकिन मैं ज्यादा दबाव में नहीं था क्योंकि मैं नेट पर अच्छी तरह हिट कर रहा हूं। ’’

नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).