देश की खबरें | केरल के कोझिकोड़ में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं देने को लेकर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोझिकोड़ में एम एस स्ट्रीट अथवा मित्तई थेरुवु में कारोबारियों ने दुकानें खोलने पर पाबंदी के खिलाफ सोमवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया ।

कोझिकोड़, 12 जुलाई केरल के कोझिकोड़ में एम एस स्ट्रीट अथवा मित्तई थेरुवु में कारोबारियों ने दुकानें खोलने पर पाबंदी के खिलाफ सोमवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया ।

दुकानदारों का दावा है कि बीते दो महीने से उनका कारोबार बंद है और अब गुजारा मुश्किल हो गया है।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका 10 से 15 प्रतिशत संक्रमण दर वाले 'सी' श्रेणी के इलाकों में आता है, लिहाजा इलाके में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

जिन इलाकों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है, उन्हें 'ए' श्रेणी में रखा गया है। पांच से दस प्रतिशत संक्रमण दर वाले इलाके 'बी' श्रेणी में आते हैं। 10 से 15 प्रतिशत संक्रमण दर वालों को 'सी' और 15 प्रतिशत से अधिक वालों को 'डी' श्रेणी में रखा गया है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों को कोविड नियमों का पालन करना चाहिये और इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित नहीं होना चाहिये।

दूसरी ओर, व्यापारियों ने कहा कि अगर शराब घरों, जहां भीड़भाड़ देखी जा सकती है, को चलाने की अनुमति दी जा रही है, तो दुकानों को क्यों नहीं। कारोबारियों ने कहा कि वे सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए काम करेंगे।

कोझिकोड़ में रविवार को कोविड-19 के 1,428 नए मामले सामने आए। प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब पुलिस ने एस एम स्ट्रीट यानी स्वीटमीट स्ट्रीट में दुकानें खोलने पर हस्तेक्षप किया। एस एम स्ट्रीट को मित्तई थेरुवु भी कहा जाता है।

प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने कहा कि वे भारी कर्ज में डूब गए हैं और अगर दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गई तो वे आत्महत्या कर सकते हैं क्योंकि उनके लिये जीना मुश्किल हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी